Friday, 23 February 2024

कभी तो आगाज़-ए-बाब होगा

किताब कब तक रहेगी सादा, कभी तो आग़ाज़-ए-बाब होगा,  जिन्होंने बस्ती उजाड़ डाली, कभी तो उनका हिसाब होगा।      शहर कि खुशियाँ मानाने वालों, शहर के तेवर बता रहे हैं,        अभी तो इतनी घुटन बढ़ेगी कि साँस लेना अज़ाब होगा।        वो दिन गए जब कि हर सितम को, अदा-ए-महबूब कह के चुप थे,                 
उठेगी हम पर जो ईंट कोई तो पथ्थर उसका जवाब होगा।        सुकूत-ए-सेहरा में बसने वालों ज़रा रूतों का मिज़ाज समझो,    जो आज का दिन सुकूँ से गुज़रा तो कल का मौसम ख़राब होगा।                                    
नहीं कि ये सिर्फ शायरी है, ग़ज़ल में तारीख़-ए-बेहिसी है,      जो आज शेरों में कह दिया है वो कल शरीक-ए-निसाब होगा।      

Saturday, 10 June 2023

राम बनवास से जब लौटकर घर में आये

राम बनवास से जब लौटकर घर में आये
याद जंगल बहुत आया जो नगर में आये
रक्से-दीवानगी आंगन में जो देखा होगा
छह दिसम्बर को श्रीराम ने सोचा होगा
इतने दीवाने कहां से मेरे घर में आये

धर्म क्या उनका है, क्या जात है ये जानता कौन
घर ना जलता तो उन्हें रात में पहचानता कौन
घर जलाने को मेरा, लोग जो घर में आये

शाकाहारी हैं मेरे दोस्त, तुम्हारे ख़ंजर
तुमने बाबर की तरफ़ फेंके थे सारे पत्थर
है मेरे सर की ख़ता, ज़ख़्म जो सर में आये

पाँव सरयू में अभी राम ने धोये भी न थे
कि नज़र आये वहाँ ख़ून के गहरे धब्बे
पाँव धोये बिना सरयू के किनारे से उठे
राम ये कहते हुए अपने दुआरे से उठे
राजधानी की फज़ा आई नहीं रास मुझे
छह दिसम्बर को मिला दूसरा बनवास मुझे
कैफ़ी आज़मी

Wednesday, 1 March 2023

इस्लाम में जातिवाद नहीं है लेकिन मुसलमानों में तो है❓❓❓

इस्लाम में जातिवाद नहीं है लेकिन मुसलमानो में तो है । 

इस्लाम में ब्याज नहीं है लेकिन मुसलमानो में तो है । 

इस्लाम में शराब नहीं है लेकिन मुसलमानो में तो है । 

इस्लाम में बर्थ डे पार्टी नही लेकिन मुसलमानो में तो है ।

इस्लाम मे रस्मो रिवाज नही लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे बुग्ज हसद जलन नफरत घमंड नहीं लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे लालच झूठ मक्कारी फरेबी नहीं लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे ऊँच-नीच, छुआ छूत अमीरी गरीबी गोरा काला में फर्क नहीं लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे धोखेबाजी चालबाज़ी खुदगर्जी मतलबी नहीं लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे हरामकारी जिना कारी वहशी नही लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे एहसान फरामोशी वादा खिलाफी नही लेकिन मुसलमानो में तो है। 

इस्लाम मे रियाकारी तक़ब्बुर फैशनेबल नही लेकिन मुसलमानो में तो है।

इस्लाम में बाप की विरासत में बेटी का हिस्सा है , पति की विरासत में पत्नी का हिस्सा है लेकिन मुसलमानो में तो नहीं।  

कब तक इस्लाम की आड़ में अपने पाप छिपाते रहोगे ?? हक़ीक़त का सामना कीजिए , 

सिर्फ सुअर का गोश्त ना खाने के अलावा आप सारे वो काम कर रहे हो जो आपके मज़हब में मना है ।

जो हमारे इस्लाम मे नहीं है लेकिन मुसलमानो में तो है। 

आप अपने लिए ना सही उस रब और उसके रसूल के लिए तो अमल करो सही दीन और इस्लाम पे अमल कर के सच्चे पक्के मुसलमान ईमानदार बन कर सबूत दो कल हम सब को अपने करतूत को सबके सामने पेश करना होगा आज हम जिससे छुप छूपा कर गलती पर गलती कर रहे हैं और हम जरा सा भी डर खौफ नही होता 

आज हम मुसलमानों के वो हाल हो गए हैं कि घर में मैय्यत हो जाए तो जनाजे के नमाज के लिए गैरो को ढुंढते है 

जरा सोचो हम अपने माँ बाप के इंतेकाल के बाद उनके मगफेरत कि दुआ भी करने लायक नही है 

अल्लाह तआला हम तमाम लोगों को अल्लाह और उसके रसूल के मुताबिक चलने का तौफिक दे आमीन❤️❤️

Tuesday, 4 January 2022

🌐 *तलाक हलाला और खुला की हकीकत* 🌐

🌐 *तलाक हलाला और खुला की हकीकत* 🌐

*____पोस्ट लंबी है मुकम्मल पढ़ें____*

इसके  बारे में सभी मुस्लिम मर्द औरत को जरूर मालूम होनी चाहिए ।
क्योंकि आज समाज़ में 
तलाक़ हलाला के बारे में बहुत बहस होती है जिसे अपने धर्म के बारे में मालूम नही होती उसे शर्मिन्दगी उठानी पड़ती है ।

यूं तो तलाक़ कोई अच्छी चीज़ नहीं है और सभी लोग इसको ना पसंद करते हैं इस्लाम में भी यह एक बुरी बात समझी जाती है लेकिन इसका मतलब यह हरगिज़ नहीं कि तलाक़ का हक ही इंसानों से छीन लिया जाए,

पति पत्नी में अगर किसी तरह भी निबाह नहीं हो पा रहा है तो अपनी ज़िदगी जहन्नम बनाने से या सुसाइट करने से बेहतर है कि वो अलग हो कर अपनी ज़िन्दगी का सफ़र अपनी मर्ज़ी से पूरा करें जो कि इंसान होने के नाते उनका हक है, इसी लिए दुनियां भर के कानून में तलाक़ की गुंजाइश मौजूद है.
और इसी लिए पैगम्बरों के दीन (धर्म) में भी तलाक़ की गुंजाइश हमेशा से रही है,..

*इस्लाम में महिलाओं की आज़ादी*

★इस्लाम धर्म मे शादी को पुरुष-स्त्री के बीच एक विधिवत करार (कॉन्ट्रैक्ट) के रूप में होता है जिसे *निकाह* कहते है !

कॉन्ट्रैक्ट यानी इसके चलते दोनों ही पक्षों पति पत्नी को करार ( कॉन्ट्रैक्ट) रद्द करने का भी अधिकार प्राप्त है ! और *इस्लाम मे इसी आज़ादी के वजह से गैर मुस्लिम महिलाएँ भी इस्लाम धर्म अपना कर मुस्लिम शरीयत के मुताबिक निकाह करती है ताकि बाद में कुछ समस्या आने पर अपनी आज़ादी से तलाक़ लेकर अपनी मर्ज़ी से रह सके* ! यहां तलाक के फैसले के साथ कोई मूल्य, परिभाषा या वैल्यू जजमेंट नहीं जुड़ा है। लेकिन हमारा समाज इसके साथ अच्छाई या बुराई का मूल्य जोड़ देता है।  

इस्लाम धर्म मे शादी के लिए लड़का लड़की का बालिग या होशमंद होना भी जरूरी है। वही व्यक्ति बालिग है जो एक परिपक्व दिमाग और पूर्ण विकसित शरीर रखता हो, जिसकी स्वतंत्र मर्जी और नामर्जी चलती हो। यहां इस्लाम मे बाल विवाह की कोई गुंजाइश नहीं है। और जाहिर है, जो लड़कीं करार (कॉन्ट्रैक्ट) करने की क्षमता रखती हो, वह इस समझौते को रद्द करने के लिए भी सक्षम होती है।

*तलाक़_की_हक़ीक़त* 

● दीने इब्राहीम की रिवायात के मुताबिक अरब जाहिलियत के दौर में भी तलाक़ से अनजान नहीं थे, उनका इतिहास बताता है कि तलाक़ का कानून उनके यहाँ भी लगभग वही था जो अब इस्लाम में है लेकिन कुछ बिदअतें उन्होंने इसमें भी दाखिल कर दी थी.

किसी जोड़े में तलाक की नौबत आने से पहले हर किसी की यह कोशिश होनी चाहिए कि जो रिश्ते की डोर एक बार बन्ध गई है उसे मुमकिन हद तक टूटने से बचाया जाए,
जब किसी पति-पत्नी का झगड़ा बढ़ता दिखाई दे तो अल्लाह ने कुरआन में उनके करीबी रिश्तेदारों और उनका भला चाहने वालों को यह हिदायत दी है कि वो आगे बढ़ें और मामले को सुधारने की कोशिश करें इसका तरीका कुरआन ने यह बतलाया है कि – “एक फैसला करने वाला शौहर के खानदान में से मुकर्रर करें और एक फैसला करने वाला बीवी के खानदान में से चुने और वो दोनों जज मिल कर उनमे सुलह कराने की कोशिश करें, इससे उम्मीद है कि जिस झगड़े को पति पत्नी नहीं सुलझा सके वो खानदान के बुज़ुर्ग और दूसरे हमदर्द लोगों के बीच में आने से सुलझ जाए”..

♥ कुरआन ने इसे कुछ यूं बयान किया है – “और अगर तुम्हे शौहर बीवी में फूट पड़ जाने का अंदेशा हो तो एक हकम (जज) मर्द के लोगों में से और एक औरत के लोगों में से मुक़र्रर कर दो, अगर शौहर बीवी दोनों सुलह चाहेंगे तो अल्लाह उनके बीच सुलह करा देगा, बेशक अल्लाह सब कुछ जानने वाला और सब की खबर रखने वाला है” – 
📕 सूरह निसा आयत- 35

इसके बावजूद भी अगर शौहर और बीवी दोनों या दोनों में से किसी एक ने तलाक का फैसला कर ही लिया है तो शौहर बीवी के खास दिनों (Menstruation) के आने का इन्तिज़ार करे, और खास दिनों के गुज़र जाने के बाद जब बीवी पाक़ हो जाए तो बिना हम बिस्तर हुए कम से कम दो जिम्मेदार लोगों को गवाह बना कर उनके सामने बीवी को एक तलाक दे, 
यानि शौहर बीवी से सिर्फ इतना कहे कि ”मैं तुम्हे तलाक देता हूँ”.

तलाक हर हाल में एक ही दी जाएगी दो या तीन या सौ नहीं, जो लोग जिहालत की हदें पार करते हुए दो तीन या हज़ार तलाक बोल देते हैं यह इस्लाम के बिल्कुल खिलाफ अमल है और बहुत बड़ा गुनाह है अल्लाह के रसूल सल्लाहू अलैहि वसल्लम के फरमान के मुताबिक जो ऐसा बोलता है वो इस्लामी शरीयत और कुरआन का मज़ाक उड़ा रहा होता है.

इस एक तलाक के बाद बीवी 3 महीने यानि 3 तीन हैज़ (जिन्हें इद्दत कहा जाता है और अगर वो प्रेग्नेंट है तो बच्चा होने) तक शौहर ही के घर रहेगी और उसका खर्च भी शौहर ही के जिम्मे रहेगा लेकिन उनके बिस्तर अलग रहेंगे, कुरआन ने सूरह तलाक में हुक्म फ़रमाया है कि इद्दत पूरी होने से पहले ना तो बीवी को ससुराल से निकाला जाए और ना ही वो खुद निकले, इसकी वजह कुरआन ने यह बतलाई है कि इससे उम्मीद है कि इद्दत के दौरान शौहर बीवी में सुलह हो जाए और वो तलाक का फैसला वापस लेने को तैयार हो जाएं.

अक्ल की रौशनी से अगर इस हुक्म पर गौर किया जाए तो मालूम होगा कि इसमें बड़ी अच्छी हिकमत है, हर मुआशरे (समाज) में बीच में आज भड़काने वाले लोग मौजूद होते ही हैं, अगर बीवी तलाक मिलते ही अपनी माँ के घर चली जाए तो ऐसे लोगों को दोनों तरफ कान भरने का मौका मिल जाएगा, इसलिए यह ज़रूरी
है कि बीवी इद्दत का वक़्त शौहर ही के घर गुज़ारे.

फिर अगर शौहर बीवी में इद्दत के दौरान सुलह हो जाए तो फिरसे वो दोनों बिना निकाह किये शौहर और बीवी की हैसियत से रह सकते हैं इसके लिए उन्हें सिर्फ इतना करना होगा कि जिन गवाहों के सामने तलाक दी थी उनको खबर करदें कि हम ने अपना फैसला बदल लिया है, कानून में इसे ही *”रुजू”* करना कहते हैं और यह ज़िन्दगी में दो बार किया जा सकता है इससे ज्यादा नहीं. 
देखे क़ुरआन
📕 सूरह बकरह आयत- 229

शौहर बीवी रुजू ना करे तो इद्दत के पूरा होने पर शौहर बीवी का रिश्ता ख़त्म हो जाएगा, लिहाज़ा कुरआन ने यह हिदायत फरमाई है कि इद्दत अगर पूरी होने वाली है तो शौहर को यह फैसला कर लेना चाहिए कि उसे बीवी को रोकना है या रुखसत करना है, दोनों ही सूरतों में अल्लाह का हुक्म है कि मामला भले तरीके से किया जाए, 
📕 सूरह बकरह में हिदायत फरमाई है कि अगर बीवी को रोकने का फैसला किया है तो यह रोकना वीबी को परेशान करने के लिए हरगिज़ नहीं होना चाहिए बल्कि सिर्फ भलाई के लिए ही रोका जाए.

♥ अल्लाह त'आला कुरआन में फरमाता है – “और जब तुम औरतों को तलाक दो और वो अपनी इद्दत के खात्मे पर पहुँच जाएँ तो या तो उन्हें भले तरीक़े से रोक लो या भले तरीक़े से रुखसत कर दो, और उन्हें नुक्सान पहुँचाने के इरादे से ना रोको के उनपर ज़ुल्म करो, और याद रखो के जो कोई ऐसा करेगा वो दर हकीकत अपने ही ऊपर ज़ुल्म ढाएगा, और अल्लाह की आयतों को मज़ाक ना बनाओ और अपने ऊपर अल्लाह की नेमतों को याद रखो और उस कानून और हिकमत को याद रखो जो अल्लाह ने उतारी है जिसकी वो तुम्हे नसीहत करता है, और अल्लाह से डरते रहो और ध्यान रहे के अल्लाह हर चीज़ से वाकिफ है” – 
📕 सूरह बक़रह आयत -231

लेकिन अगर उन्होंने इद्दत के दौरान रुजू नहीं किया और इद्दत का वक़्त ख़त्म हो गया तो अब उनका रिश्ता ख़त्म हो जाएगा, अब उन्हें जुदा होना है.
इस मौके पर कुरआन ने कम से कम दो जगह
📕 सूरह बक़रह आयत 229 और 
📕 सूरह निसा आयत 20 में 
इस बात पर बहुत ज़ोर दिया है कि मर्द ने जो कुछ बीवी को पहले गहने, कीमती सामान, रूपये या कोई जाएदाद तोहफे के तौर पर दे रखी थी उसका वापस लेना शौहर के लिए बिल्कुल जायज़ नहीं है वो सब माल जो बीवी को तलाक से पहले दिया था वो अब भी बीवी का ही रहेगा और वो उस माल को अपने साथ लेकर ही घर से जाएगी, शोहर के लिए वो माल वापस मांगना या लेना या बीवी पर माल वापस करने के लिए किसी तरह का दबाव बनाना बिल्कुल जायज़ नहीं है.

(नोट– अगर बीवी ने खुद तलाक मांगी थी जबकि शौहर उसके सारे हक सही से अदा कर रहा था या बीवी खुली बदकारी पर उतर आई थी जिसके बाद उसको बीवी बनाए रखना मुमकिन नहीं रहा था तो महर के अलावा उसको दिए हुए माल में से कुछ को वापस मांगना या लेना शौहर के लिए जायज़ है.)
अब इसके बाद बीवी आज़ाद है वो चाहे जहाँ जाए और जिससे चाहे शादी करे, अब पहले शौहर का उस पर कोई हक बाकि नहीं रहा.

इसके बाद तलाक देने वाला शौहर और बीवी जब कभी ज़िन्दगी में दोबारा शादी करना चाहें तो वो कर सकते हैं इसके लिए उन्हें आम निकाह की तरह ही फिर से निकाह करना होगा और शौहर को फिर से बीवी को महर लेने होंगे.

● अब फ़र्ज़ करें कि दूसरी बार निकाह करने के बाद कुछ समय के बाद उनमे फिर से झगड़ा हो जाए और उनमे फिर से तलाक हो जाए तो फिर से वही पूरा प्रोसेस दोहराना होगा जो  ऊपर  में लिखा है,

★ अब फ़र्ज़ करें कि दूसरी बार भी तलाक के बाद वो दोनों आपस में शादी करना चाहें तो शरीयत में तीसरी बार भी उन्हें निकाह करने की इजाज़त है. उन्हें आम निकाह की तरह ही फिर से निकाह करना होगा और शौहर को महर देने होंगे और बीवी को महर लेने होंगे.

★ लेकिन 
*अब अगर उनको तलाक हुई तो यह तीसरी तलाक होगी जिसके बाद ना तो रुजू कर सकते हैं और ना ही आपस में फिर से निकाह किया जा सकता है. !*

★अब उस मर्द के लिए वो औरत हराम हो जाएगी ,, 
अब सोचने की बात ये है की
*3 बार निकाह करने के बाद भी अगर कोई मर्द 3 बार तलाक़ दे दे ,*
तो 
*अब उस औरत मर्द के लिए सोचने की बात है कि बार बार बेईज़्ज़ती होने के बाद फिर से उसी मर्द के साथ वही औरत कभी निकाह करना नही चाहेगी*  ,, 
*क्योकि जितना मोहलत इस्लाम मे रिश्ता निभाने के लिए दिया गया था ,, उस मोहलत में अगर नही निभा पाई तो फिर से निकाह के बाद निभा पाना नामुमकिन है !*

 ★ फिर भी इस्लाम मे एक गुंजाइश है !! 

लेकिन जो प्रोसेस है हराम निकाह को हलाल करने का वो औरत कभी नही बार बार बेइज़्ज़ती होने के बाद पहले शौहर से निकाह करना चाहेगी ।
👇
*लेकिन ,,,  लेकिन,,, लेकिन,,,* 
अपनी मर्ज़ी से नही ये एक इत्तेफ़ाक़ से होगा तभी वो औरत उसके पहले शौहर के लिए हलाल होगा , वरना प्रीप्लान हराम होगा , इसका भी तरीका ये है
जिसे हलाला नाम दिया गया है 👇!! 

★ *हलाला:_______*
इसके बारे में आजकल गलत प्रोपेगेंडा किया जाता है ,, जो नासमझी के वजह से मुस्लिम समाज मे गलत तरीका से किया जाता है । जिसके वजह से आज पूरे इस्लाम को बदनाम किया जाता है ।

●अब चौथी बार उनकी आपस में निकाह करने की कोई गुंजाइश नहीं लेकिन सिर्फ ऐसे कि अपनी आज़ाद मर्ज़ी से वो औरत किसी दुसरे मर्द से शादी करे और इत्तिफाक़ से उनका भी निभा ना हो सके और वो दूसरा शोहर भी उसे तलाक देदे या मर जाए तो ही वो औरत सारी इद्दत पूरा करने के बाद पहले मर्द से निकाह कर सकती है, इसी को कानून में *”हलाला”* कहते हैं. !
लेकिन याद रहे यह इत्तिफ़ाक से हो तो जायज़ है जान बूझ कर या प्लान बना कर किसी और मर्द से शादी करना और फिर उससे सिर्फ इस लिए तलाक लेना ताकि पहले शौहर से निकाह जायज़ हो सके यह साजिश सरासर नाजायज़ है और ये हलाला नही हराम है इस्लाम मे इसका कोई गुंजाइश नही है और अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने ऐसी साजिश करने वालों पर लानत फरमाई है.!
-----
इस्लाम मे मर्द के लिए इन रिश्तों के साथ निकाह जाएज़ नही 👇
उन औरतों से निकाह न करो जिनसे तुम्हारे बापो ने निकाह किया ... हराम की गई है तुम पर तुम्हारी माएँ 
तुम्हारी लड़कींयां 
तुम्हारी बहने 
तुम्हारी फुफियाँ 
तुम्हारी खालायें 
भाई की लड़कियाँ 
बहन की लड़कियां 
तुम्हारी वह माएँ जिन्होंने तुम्हे दूध पिलाया 
तुम्हारी दूध शरीक बहने 
तुम्हारी सास 
तुम्हारी परवरिश करदा लड़कियाँ जो तुम्हारी गोद में है 
तुम्हारी उन औरतों से जिनहे तुम दख़ल कर चुके हो हाँ अगर तुमने उन से जमा न किया हो तो तुम पर गुनाह नही ! 
तुम्हारी सगे बेटों की बेटियाँ 
तुम्हारा दो बहनों को जमा करना  
और शौहर वाली औरतें 
इसके अलावा बाप की नसब से और माँ की नसब के वजह से 7 रिश्ते और हराम है !
📕 सूरह निशा आयत-22,23,24

● *इस्लाम मे मर्द से छुटकारा के लिए औऱत  को हक़ दिया गया है  जिसे खुला कहते है*
★ *खुला:_________*
खुला के लिए 3 शर्त है अगर वो शर्त लागू होता है तो बीवी अपने शौहर से खुला ले सकती है 
◆शौहर अपनी बीवी को मारता पिटता हो
◆शौहर अपनी बीवी को खर्चा नही देता हो 
◆शौहर बदचलन आवारा घर नही संभालने वाला हो ,
तो ऐसी हालत में बीवी का हक़ है कि वो खुला ले सकती है 
अगर सिर्फ बीवी तलाक चाहे तो उसे शौहर से तलाक मांगना होगी, अगर शौहर नेक इंसान होगा तो ज़ाहिर है वो बीवी को समझाने की कोशिश करेगा और फिर उसे एक तलाक दे देगा, लेकिन अगर शौहर मांगने के बावजूद भी तलाक नहीं देता तो बीवी के लिए इस्लाम में यह आसानी रखी गई है कि वो शहर काज़ी (जज) के पास जाए और उससे शौहर से तलाक दिलवाने के लिए कहे, इस्लाम ने काज़ी को यह हक़ दे रखा है कि वो उनका रिश्ता ख़त्म करने का ऐलान कर दे, जिससे उनकी तलाक हो जाएगी, कानून में इसे *”खुला”* कहा जाता है.
*इस्लाम में इसी तलाक़ और खुला के वजह से औरत को आजादी मिलती है*,, और 
*गैर मुस्लिम औरते आज़ाद ख्याल की इस्लाम को पसंद करती है !!*
.............
●यही तलाक का सही तरीका है लेकिन अफ़सोस की बात है कि हमारे समाज मे इस तरीके की खिलाफ वर्जी भी होती है और कुछ लोग बिना सोचे समझे इस्लाम के खिलाफ तरीके से तलाक देते हैं जिससे खुद भी परेशानी उठाते हैं और इस्लाम की भी बदनामी होती है.

______________________
*फ़ज़र के नमाज़ के वक़्त ही अगर जोहर असर मगरिब की नमाज़ एक साथ अदा कि जाए तो क्या जोहर असर मग़रिब की नमाज़ हो जाएगी ??*
नही!
क्योंकि सभी नमाज़ के लिए अलग अलग वक़्त है 

*इसलिए एक साथ तीन तलाक़ गलत तरीके से तलाक देने पर रुके* 
और
*हलाला जैसी समाज मे गंदी रश्म पर अमल करने से रुके इस्लाम मे ये जायज नही है।*

 और *क़ुरआन के मुताबिक एक बार मे एक तलाक़ देने पर अमल करें।*

📕 क़ुरआन में तलाक के बारे में सूरह बक़रह की आयत 228 से 232 तक मे बता दि गई है जिसके तफ़्सीर पढ़कर लिखी गई है ।
____पोस्ट समझ में आ गए तो औरो को भी शेयर करें ।
_______________________

Tuesday, 19 October 2021

कानून सबके लिए बराबर नहीं है

ये है मेरा इंडिया
बुलंदशहर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जज राजेश्वर शुक्ल ने एक 70 साला माँ को सिर्फ इसलिए उम्रकैद की सज़ा सुनाई कि एक आदमी उसके घर में उसकी बेटी से रेप करने की कोशिश कर रहा था जिसे बूढ़ी मां ने बेटी की इज़्ज़त बचाने के लिए कुल्हाड़ी से पाँच बार हमला कर दिया जिससे उसकी जान चली गई। जज साहब का कहना है कि सिर्फ एक बार ही वार करना चाहिए था जिससे वह वहाँ से भाग जाता। 
भारत में बलात्कारियों के हौसले ऐसे ही नहीं बुलंद हैं, उनको मालूम है कि उनको बचाने के लिए अदालत में फैसले बदल जाया करते हैं।
#StopRape

Sunday, 17 October 2021

Sir Syed and Aligarh Movement

As we know that, after the war of independence the condition of the Muslims of India were very miserable as the British fell more on the Muslims than on Hindus.  They considered that Muslims were responsible for all the wrongs and the war held just because of their harsh and rude behavior. After 1857, the Muslims emerged as a backward nation; they were illiterate and hopelessly ignorant in every walk of life. They were deprived of their basic rights and were neglected in every sphere of life. Nevertheless, they were economically, politically, socially and to be more exact religiously made the subject of ruthless punishment. They were helpless before the British and their combine lobby with Hindus; so, in these conditions they neither trusted Hindus nor British, who spared no effort to tortured Muslims.

In such conditions, Sir Syed Ahmad Khan came forward and tried to help the Muslims come out from such deplorable and miserable conditions. He guided the Muslims towards the right path and attempted to draw out the Muslims from such helpless condition. He started a movement in order to give respectable position to Muslims in society as they had in past, this movement is known as Aligarh Movement. The main focus of the Aligarh movement was: Modern western education for the Muslims to compete with others.
Sir Syed realized that this miserable and deplorable condition of Muslims was due to the lack of modern education. He believed that the cure of every problem of Muslims was the modern education. Therefore, he commenced an educational program in order to uplift the deprived and disappointed Muslims, who had lost their past glory. He took concrete steps for his education plan. Thus, in 1859, Sir Syed Ahmad Khan set up a school for Muslims in Muradabad where English, Persian, Islamiat, Arabic, Urdu were compulsory subjects. In 1862, Sir Syed was transferred from Muradabad to Ghazipur where he established another school for Muslims, which was known as Madrass Ghazipur. Here, also the English, Arabic, Persian, Urdu and Islamyat were compulsory subjects.
In 1864, Sir Syed Ahmad Khan laid the foundation of a scientific society at Ghazipur. The purpose of this society was to translate the English books into Urdu language. But, later on, in 1866, after his transfer to Aligarh, the main office of the scientific society was also transferred to Aligarh. In 1866, the scientific society issued a journal named as Aligarh Institute Gazette. This journal was published both in Urdu and English languages. The aim of this journal was to wash away the misconception between Muslims and British government and brought them close to each other.
In order to closely watch the educational system of England, Sir Syed Ahmad Khan accompanied his son Syed Mehmud, visited England in 1869 and stayed there for seventeen months studying English educational institutions like Oxford and Cambridge University. Later, after his return to India, he set up a committee known as “Committee Striving for Educational Progress of Muslims”. Under this committee another committee was established named as “Fund Committee for the establishment of a Muslim College” and Sir Syed was selected the secretary of the both committees. For this purpose, Sir Syed toured across the country and collected funds for the establishment of college. The committee decided first for the forming of school as a model to the people and later to found the college. Hence, in 1875, Sir Syed established Mohammedan Anglo Oriental School at Aligarh. In 1877, the school was upgraded to the level of college which was inaugurated by Lord Lytton. The main characteristic of this college was that it offered both Western and Eastern educations. Later on, this college was raised to the level of university, after the death of Sir Syed in 1920.
In 1886, Sir Syed set up an organization which is known as Mohammedan Educational Conference, which presented a twelve point programme in western and religious education in English and other languages. It aim was to convey the message of education to the Muslim masses. The Conference held its sessions at different towns of the country to know about the educational problems and then tried to solve them. The conference in its meeting discussed the modern techniques for the development and improvement of the standard of the education.
In 1866, Sir Syed established British India Association at Aligarh. The main purpose of this organization was to express the grievances and point of view of Indians to the British parliament. He also wrote “Loyal Muhammadans of India” in which he recorded a detailed account of the loyal services of the Muslims which they rendered to the British rulers. In 1870, Sir Syed, after his return from England, setup an organization known as “Anjuman-i-Taraqi-i-Muslamanan-i-Hind” in order to impart modern education to the Muslims of India.
Sir Syed wrote the philosophical commentary on Bible named as “Tabaeen-al-Kalam.” In this commentary Sir Syed draw out the similarities found between Islam and Chirstianity. He also wrote “Essay on the life of Muhammad” on the response to “Life of Muhammad”, written by William Muir, in which he had criticized the Holy Prophet. Sir Syed also wrote “Anjuman-i-Tariki-i-Urdu” for the protection of Urdu. Sir Syed published another influential magazine named as “Tahzib-ul-Akhlaaq” in which he discussed the Muslim society by criticizing the conservative way of living and emphasized on the new modern way of life.
Sir Syed, although, was the first Muslim member of Central Legislative Council, but he advised the Muslims to remain apart from politics unless and until they would get education. He believed that the cure of Muslim problems is only education and unless and until Muslims get education, they will remain backward in every sphere of life. Thus, Sir Syed did his best, through the Aligarh movement, for the Muslim cause, and took the support of British by showing loyalty to them and also aloof the Muslims from the Indian National Congress.
#SirSyedAhmedKhan

Wednesday, 10 February 2021

बुज़ुर्ग

कोई दरख़्त कोई साएबाँ रहे न रहे,
बुज़ुर्ग ज़िंदा रहें आसमाँ रहे न रहे।।।

Wednesday, 4 March 2020

तुम इंसाफ़ के लिए धर्म देखो लेकिन हम बस उसे अपना मानकर इंसाफ़ की बात करेंगे!

#DrPriyankaReddy
बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को धर्म से जोड़कर ट्विटर पर ट्रेंड करवाया जा रहा है, यह समाज मर चुका है बस ज़िन्दा होने की नौटंकी कर रहा है!
एक औरत चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान वह हमारे समाज का सबसे अच्छा और अहम हिस्सा होती है (कहीं माँ के रूप में, कहीं बीवी के रूप में, तो कहीँ बेटी के रूप में या फिर बहन के रूप में), तुम ट्विंकल के केस में सिर्फ़ मुल्ज़िम मुस्लिम होने पर हंगामा काटते हो लेकिन चिन्मयानंद और कुलदीप सिंह सैंगर जैसे लोगों पर चुप रहोगे! शायद ही कोई मुस्लिम किसी बलात्कारी के सपोर्ट में आजतक दिखा हो लेकिन वह कौन लोग थे जो आसिफा के बलात्कारियों के लिए तिरंगा रैली निकाली थी, याद कीजिए सही से! फिर डॉ प्रियंका रेड्डी के मामले में सबको छोड़कर बस एक मुल्ज़िम मुसलमान को लेकर पूरे मज़हब के खिलाफ नफऱत फैलाने के लिए ट्रेंड करवाओगे, हाँ वही मुस्लिम समाज जिसकी क़ानूनी क़वायद के तहत अगर किसी एक को भी सजा देकर देख लो सालों साल कोई किसी औरत की तरफ़ आँख भी उठाकर नहीं देखेगा!
सऊदी, ईरान, इराक़ जैसे मुल्क़ हमारे सामने हैं उनके क़ानून और सजा के डर से ऐसे ज़ुल्म करना तो दूर सोंचते तक नहीं हैं लोग वहां!
It's not about Dr. Priyanka Reddy that she was a hindu but it's enough that she was a human and I demand to honbl. Court "Hanged the Rapist in Public" as soon as possible. No need to spend too much rupee of citizen's tax to provide security and food on these rapists.
#JusticeForPriyankaReddy #JusticeForPriyanka


Thursday, 21 November 2019

विदेशी लिबास में संस्कृत बचाने आये ढोंगी

संस्कृत की संस्कृति बचाने वाले ढोंगी, अंग्रेज़ो का लिबास पहनकर एक मुसलमान को संस्कृत विज्ञान पढ़ाने से रोकने आएं हैं!
जिनको शायद संस्कृत का सही से श्लोक न आता हो वह धरना दिए बैठे हैं!
इनको ऋषि शर्मा बीएचयू में उर्दू का प्रोफेसर चाहिए लेकिन फ़िरोज़ खान को बिल्कुल भी इजाज़त नहीं है कि वह संस्कृत पढ़ाएं! 
इनको केरल के कॉलेज में अरबी की 29 साल तक पढ़ाने वाली प्रोफेसर गोपालिका अन्थरजन्म चाहिए लेकिन बीएचयू में फ़िरोज़ नहीं चाहिए संस्कृत पढ़ा सके,
आप वेदों के ज्ञाता एपीजे अब्दुल कलाम के चरणों में गिर जाते हैं कि आदर्श मुस्लिम, आदर्श भारतीय ऐसा होना चाहिए । 
आप संस्कृत विद्वान केके मोहम्मद की तारीफ करते नहीं थकते कि ये है ईमान वाला मुसलमान जिसने सच बोलकर रामलला को इंसाफ दिलाया । 
फ़िर आचार्य फिरोज़ का विरोध क्यों ?
रमज़ान खान जो श्रीकृष्ण के भक्त और गौपालक हैं बचपन से वह अपने बाप के साथ आजतक भजन कीर्तन करते आ रहे हैं तब आपको तकलीफ नहीं हुई!
ज़फ़र सहरेशवाला साहब ने उस कमिटी को जब कॉल करके पूछा कि क्या सेलेक्शन का तरीका सही अपनाया गया है तो वह सब बोले कि सर सबसे मुश्किल गाइडलाइंस बनाकर सेलेक्शन हुआ है जिसमें बाक़ी जो हिन्दू एप्लिकेंट थे उनके 2 से 3 ही नम्बर आये लेकिन फ़िरोज़ को 10 में 10 इसलिए दिया गया कि उसने सारे सवालों का जवाब एकदम सही दिया है और अगर इसका सेलेक्शन नहीं होता है तो यह हमारी इथिक के खिलाफ है और इसमें फिर हम सबको रिज़ाईन दे देना चाहिए! 
इनको बस वन्देमातरम और भारतमाता की जय बोलने वाला मुसलमान चाहिए लेकिन संस्कृत पढ़ाने वाला नहीं!
देश में बस कुछ ही हज़ार ख़ासकर हिन्दू बचे हैं जो संस्कृत पढ़ते हैं ऐसे में खत्म हो रही एक भाषा को अगर कोई मुसलमान ज़िन्दा करना चाह रहा है तो खुश होने के बजाय उसे अलग करना चाह रहे हो तो फिर सेकुलरिज़्म की मिसालें देना बंद कर देना चाहिए। 
लेकिन वहीँ पर जब एक बड़ी जमात फ़िरोज़ जैसे लोगों के साथ ज़मीन से लेकर सोशल मीडिया और टीवी पर सपोर्ट करते दिखता है तो एक उम्मीद ज़रूर जग जाती है।
आज के वक़्त में समाज में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि अगर दो बच्चों को एक साथ खड़े करदो और उनमें एक अंग्रेज़ी पढ़ने वाला हो और दूसरा संस्कृत, फिर वह तो खुद ही अपने आप को बैकवर्ड समझने लगेगा और जो थोड़ा बहुत है वह समाज के तथाकथित लोग उसको हिकारत की नज़र से देखने लगेंगे कि अरे संस्कृत ही तो पढ़ रहा है, उसके पीछे उसकी मेहनत और लगन नहीं देखी जाएगी!
#SupportFiroz #BHU #FirozKhan

Tuesday, 19 November 2019

How can a Muslim Professor gives his teaching in Sanskrit department in Modi's era.

After reading this Firoz Khan's story, I think all of us as Indians need to ask ourselves if this is the kind of bigotry and hatred that we want to project on our country and live with. If yes, then we are already beyond repair.
In 1920, Ramswaroop Shastri appointed 1st Sanskrit lecturer in Aligarh Muslim University. On 11 Sep 1949, in the meeting of National Language Search Committee (NLSC) Ambedkar's suggestion to make Sanskrit the national language was accompanied by Prof. Naziruddin Ahmed (MP from Bengal).
In present AMU out of 6 teachers there is 4 Muslim professors in sanskrit department.

I am a Muslim. I always scored 90+ in Sanskrit during my school days. I somehow enjoyed the language. There were many Hindu students who struggled to get even passing marks in this subject. My Sanskrit teacher Afzal Khan was a muslim too.That was my childhood !
"Prominent Hindus in my area praised me for my knowledge of Sanskrit and its literature despite being a Muslim, Studied sanskrit all my life, never made to feel I'm a Muslim, but now..."- Firoz Khan.
Sanskrit is almost a dead language barely only few people in India consider it their mother tongue and God knows how many actually communicate in it.
If any white foreigner come forward to teach Sanskrit in BHU, they will immediately fall at his feet.
It is not about Sanskrit. It is all about their hatred mindset towards Muslim community.
Protesting against the newly appointed Asst. Professor Feroz khan. Why Supreme Court is not using its Suo-moto power in the violation of Art 15 of the Constitution of India.
Govt must take stern action against such ratbag minded people.
I'm attaching a link of a brahmin female who have teach 29 yrs as a Arabic professor and also with this what Madan Mohan Malviya the founder of BHU who's thoughts about all religion.
https://www.thenewsminute.com/article/first-brahmin-woman-teach-arabic-kerala-retire-after-29-years-service-40313?amp&__twitter_impression=true
#FirozKhan
#BHU
#SupportWithFeroze

Monday, 18 November 2019

CM Yogi's New plan of Action "Agra will rename to Agravan".

Uttar Pradesh is

- Worst State in India on Health Index
- Worst State in India in Air Pollution
- Worst State in India in Law & Order
- Worst State in India on Education Quality Index

So, what is the latest action taken by CM Yogi Adityanath?

He plans to rename Agra to Agravan
Sources: 

For Name Change: https://t.co/a6v4qfp2ML

Source for education quality index: https://www.indiatoday.in/amp/education-today/news/story/school-education-quality-index-niti-aayog-kerala-best-performer-up-ranks-last-1605042-2019-10-01?__twitter_impression=true

Source for health index: https://t.co/5hgMo3lyyV

Source for law and order: https://t.co/GbRdQzKiUc

Source for air pollution: https://t.co/XVSe0fT8Vq

Tuesday, 12 November 2019

तुम 3500 करोड़ की मूर्ति बनाओ पर कोई गरीब परिवार का बच्चा कम पैसों में पढ़ नहीं सकता है।

हमारे टैक्स के पैसों से मूर्तियां बनाने, नेताओं को मलाई खिलाने से तो बेहतर है कि गरीब परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर लें।
#JNUProtest
#StandWithJNU

Students of India is not Burden on currupt leaders.

Statistics prove that the Government of India spends more in waving the loans of the corporate sector than it does in education. So what is wrong in demanding free or affordable education from Nursery to PhD? 
 #JNUProtests

For all those running the hashtag #ShutDownJNU they should hear these voices first.Remember #RajmalMeena

For all those running the hashtag #ShutDownJNU they should hear these voices first.
Remember #RajmalMeena? He worked as security guard in JNU cracked the entrance. He could dream to study in JNU because he knew it was an University he could afford. JNU is proud of him. We need more Rajmal Meena's, for that to keep happening.
#FeesMustFall 

Sunday, 10 November 2019

“There is reward for kindness to every living thing.” Prophet Muhammad ﷺ(peace be upon him)

“The best among you is the one who doesn’t harm others with his tongue and hands.” Prophet Muhammad ﷺ (peace be upon him).
कल बाबरी मस्जिद और राम मंदिर का फैसला आया, पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी कि देश में क्या होगा, मुसलमानों को डराने, धमकाने से लेकर हर तरीके से अमन बनाये रखने की अपील सरकार और सरकारी लोगों से लगातार करवाया गया लेकिन मुल्क़ का अमनपसंद मुसलमान फख्र का मुस्तहक़ है जिसने कहीँ पर भी मौक़ा नहीं दिया जिससे उसपर उंगलियाँ उठाई जाएँ! दिन और रात आम दिनों की तरह बीत गए, कहीँ से भी कोई बात सुनने को नहीं मिली. क्या सुप्रीम कोर्ट यही फैसला उल्टा दिया होता तो इसी तरह अमन बरकरार रहता इस देश में? क्योंकि इसी दौर में अदालत की छत से तिरंगा उतारकर भगवा लहराया गया था और दुनिया ने देखा था, इसी देश में बलात्कारी के लिए तिरंगा रैली निकाली गई थी, इसी देश में बलात्कारी विधायक, सांसद और मंत्री को हीरो बनाया गया!
 इतिहास जब भी लिखा जाएगा तो इसमें ज़रूर जोड़ा जाएगा कि कैसे मुसलमान थे उस दौर के कि इतने ज़ुल्म ढाये गए फिर भी सब्र किया, कश्मीर को करीब 100 दिनों से बंद करके ज़ुल्म ढाये गए फिर भी किसी ने देश के खिलाफ नही बल्कि सिर्फ़ सरकारी ज़ुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाई, न इन्होंने नागालैंड वालों की तरह "Go back India, Welcome China" का नारा नहीं लगाया, 
जिन मुसलमानों पर असम में NRC के नाम पर, बंगाल, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार बल्कि हर प्रदेश में मोब लिंचिंग के नाम पर, कहीँ गाय के नाम पर, कहीँ दाढ़ी टोपी के नाम पर, तो कहीँ पाकिस्तानी बोलकर, तो कहीँ मुसलमान के नाम पर, फिर भी ज़ुल्म सहते हुए इसी देश के लिए हर दम अपनी जान न्यौछावर करने को तैयार इस क़ौम को दोयम दर्जे का शहरी बनाने पर तुले हुए हैं. 
क्योंकि हम मुसलमान अल्लाह के उस रसूल के उम्मती हैं, उस पैगम्बर के मानने वाले हैं जिनको दुनिया का हर तबके के इंसान के लिए एक मिसाल हैं! 
मैं क्या लिखूँ अपनी ख़ुशकिस्मती के बारे में,
मैं मुहम्मद(अरबी स.अ. व.) का उम्मती हूँ बस इतना ही काफी है।

Thursday, 7 November 2019

आखरी बादशाह का आज का आखरी दिन

कितना बदनसीब है ज़फर दफन के लिए,
दो गज़ ज़मीं न मिली इस कूहे यार में!
#7नवम्बर1862
"मैं वह बदनसीब हूँ जिसपर तक़दीर को रोने का हक़ है"-बहादुर शाह ज़फ़र
सितंबर में म्यांमार के अपने दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम मुग़ल शासक बहादुर शाह ज़फ़र की मज़ार पर गए थे.
बहादुर शाह ज़फ़र की क़ब्र असल में कहां है, इसे लेकर विवाद है इसीलिए इस पर चर्चा हो रही है कि जिस मज़ार पर मोदी गए, क्या वो बहादुर शाह की असल मज़ार थी.

6 नवंबर 1862 को भारत के आखिरी मुग़ल शासक बहादुर शाह ज़फ़र द्वितीय मिर्ज़ा अबूज़फ़र सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह ज़फ़र को लकवे का तीसरा दौरा पड़ा और 7 नवंबर की सुबह 5 बजे उनका देहांत हो गया.

सैयद मेहदी हसन अपनी किताब 'बहादुर शाह ज़फ़र ऐंड द वॉर ऑफ़ 1857 इन डेली' में लिखते हैं कि बहादुर शाह के कर्मचारी अहमद बेग के अनुसार 26 अक्तूबर से ही उनकी तबीयत नासाज़ थी और वो मुश्किल से खाना खा पा रहे थे. "दिन पर दिन उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 2 नवंबर को हालत काफी बुरी हो गई थी. 3 नवंबर को उन्हें देखने आए डॉक्टर ने बताया कि उनके गले की हालत बेहद ख़राब है और थूक तक निगल पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है." सैयद मेहदी हसन लिखते हैं कि 6 नवंबर को डॉक्टर ने बताया कि उन्हें गले में लकवा मार गया है और वो लगातार कमज़ोर होते जा रहे हैं.
7 नवंबर 1862 को उनकी मौत हो गई. जब उनकी मौत हुई वो अंग्रेज़ों की कैद में भारत से दूर रंगून में दफन कर दिया!
ज़फ़र महल के लाल पत्थर के तीन मंजिला द्वार का निर्माण बहादुर शाह ज़फ़र ने कराया था, जिसे 'हाथी दरवाज़ा' कहा जाता था. इसके ऊपर छज्जे बने हुए थे और सामने की खिड़कियों में बंगाली वास्तुकला की झलक मिलती थी. गर्मियों में बहादुर शाह ज़फ़र यहीं वक़्त बिताया करते थे.
ब्रिगेडियर जसबीर सिंह अपनी किताब 'कॉम्बैट डायरी: ऐन इलस्ट्रेटेड हिस्ट्री ऑफ़ ऑपरेशन्स कनडक्टेड बाय फोर्थ बटालियन, द कुमाऊं रेजिमेंट 1788 टू 1974' में लिखते हैं, "रंगून में उसी दिन शाम 4 बजे 87 साल के इस मुग़ल शासक को दफना दिया गया था."

वो लिखते हैं, "रंगून में जिस घर में बहादुर शाह ज़फ़र को क़ैद कर के रखा गया था उसी घर के पीछे उनकी कब्र बनाई गई और उन्हें दफनाने के बाद कब्र की ज़मीन समतल कर दी गई. ब्रतानी अधिकारियों ने ये सुनिश्चित किया कि उनकी कब्र की पहचान ना की जा सके."

"जब उनके शव को दफ्न किया गया वहां उनके दो बेटे और एक भरोसेमंद कर्मचारी मौजूद थे."

सैयद मेहदी हसन ने लिखा है, "उनकी कब्र से आसपास बांस से बना एक बाड़ा लगाया गया था लेकिन वक्त के साथ वह नष्ट हो गया होगा और उसकी जगह घास उग आई होगी. इसके साथ ही आख़िरी ग्रेट मुग़ल की कब्र की पहचान के आखिरी निशां भी मिट गए होंगे."

भारत के मशहूर मुग़लकालीन इतिहासकार हरबंस मुखिया के अनुसार "अंग्रेज़ों ने बहादुर शाह ज़फ़र को दफ़्न कर ज़मीन को बराबर कर दिया था ताकि कोई पहचान नहीं रहे कि उनकी क़ब्र कहां है. इसलिए उनकी क़ब्र कहां है इसे लेकर यक़ीनी तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता."

वो कहते हैं, "बहादुर शाह ज़फ़र चाहते थे कि उन्हें दिल्ली के महरौली में दफ़्न किया जाए लेकिन उनकी आख़िरी इच्छा पूरी नहीं हो पाई थी."

अपनी किताब 'द लास्ट मुग़ल' में विलियम डेरिम्पल लिखते हैं, "जब 1882 में बहादुर शाह ज़फ़र की पत्नी ज़ीनत महल की मौत हुई तब तक बहादुर शाह ज़फ़र की कब्र कहां थी, ये किसी को याद नहीं था. इसीलिए उनके शव को अंदाज़न उसी जगह एक पेड़ के क़रीब ही दफना दिया गया."

डेरिम्पल लिखते हैं कि "1903 में भारत से कुछ पर्यटक बहादुर शाह ज़फ़ऱ की मज़ार पर जा कर उन्हें याद करना चाहते थे. इस वक्त तक लोग ज़ीनत महल की कब्र की जगह भी भूल चुके थे. स्थानीय गाइड्स ने एक बूढ़े पेड़ की तरफ इशारा किया था."

वो लिखते हैं "1905 में मुग़ल बादशाह की कब्र की पहचान और उसे सम्मान देने के पक्ष में रंगून में मुसलमान समुदाय ने आवाज़ उठाई. इससे जुड़े प्रदर्शन कई महीने चलते रहे जिसके बाद 1907 में ब्रिटिश प्रशासन ने इस बात पर राज़ी हुआ कि उनकी कब्र पर पत्थर लगवाया जाएगा."

"ये तय हुआ कि इस पत्थर पर लिखा जाएगा, 'बहादुर शाह, दिल्ली के पूर्व बादशाह, रंगून में 7 नवंबर 1862 में मौत, इस जगह के क़रीब दफ्न किए गए थे.' "

"बाद में उसी साल ज़ीनत महल की कब्र पर भी पत्थर लगवाया गया."

सैयद मेहदी हसन ने भी लिखा है कि 1907 में ब्रितानी अधिकारियों ने एक कब्र बना कर वहां पत्थर रखवाया.
बहादुर शाह ज़फ़र की मज़ार रंगून में है, लेकिन हर वर्ष नवंबर के महीने में भारत में उनका उर्स धूमधाम से मनाया जाता है.

ब्रिगेडियर जसबीर सिंह ने लिखा है कि 1991 में इस इलाके में एक नाले की खुदाई के दौरान ईंटों से बनी एक कब्र मिली जिसमें एक पूरा कंकाल मिला था.

रंगून में बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार के ट्रस्टी यानी प्रबंधक कमेटी के एक सदस्य और म्यांमार इस्लामिक सेंटर के मुख्य कंवेनर अलहाज यूआई लुइन के अनुसार "जो क़ब्र मिली जिसके बारे में स्पष्ट तौर से न सही लेकिन सारे लोगों ने यह मान लिया कि बहादुरशाह ज़फ़र की असली क़ब्र यही है. इसके कई कारण हैं."

वो कहते हैं, "हालांकि बहादुरशाह ज़फ़र को मुसलमानों के रीति रिवाज़ के अनुसार दफ़नाया गया लेकिन अंग्रेज़ों ने जानबूझ कर यह कोशिश की कि उनके क़ब्र का कोई निशान न रहे."

वर्ष 1991 में मरम्मत के लिए जब खुदाई हुई तो यह क़ब्र मिली. इसे लोग बहादुर शाह ज़फ़र की असली क़ब्र मानते हैं. कहा जाता है कि अंग्रेज़ों ने उनकी क़ब्र को नष्ट कर दिया था.

पवन कुमार वर्मा ने ग़ालिब पर लिखी अपनी किताब में कहा है कि मुग़ल बादशाह की मौत के बाद ग़ालिब ने अपने एक मित्र को इस बारे में बताया-

"शुक्रवार 7 नवंबर 1862 को अबूज़फ़र सिराजुद्दीन बहादुर शाह को ब्रितानी क़ैद और अपने शरीर की क़ैद से मुक्ति मिल गई. हम ईश्वर से ही आए हैं और उन्हीं के पास हमें वापिस जाना है."

Tuesday, 5 November 2019

डेंगू के मच्छर से बचाव

इसे पहचान लिजिए, यही है जानलेवा डेंगू मच्छर। यह मच्छर तीन फीट से ज्यादा उंचा नहीं उड़ता है। अक्सर यह फूल के गमलों में छुपा होता है या आपके पलंग के नीचे। जहां भी आप जाएं अपने आसपास साफ-सफाई का खयाल रखें। जूते चप्पल पहनने से पहले झाड़ लें व बेड रूम में सिराने कोई पानी भरा हुआ खुला बर्तन न रखें! बाथ रूम में नहाने के बाद बाल्टी उलट दें । डस्टबिन साफ रखें। इसे देखते ही कपड़ा फेंक कर इसे कैद कर मार डालें....
हिट या फिनिट का प्रयोग करें। जन सहयोग  मेंं इसे प्रचारित करें आपके नेक सहयोग से सम्भव है किसी की जान बच जाए...
जनहित में जारी.

Sunday, 3 November 2019

बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के फैसले पर अमन की अपील

एक अपील
आने वाले दिनों में इस मुल्क़ का सबसे बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट से आने वाला है और हर किसी को इसका बेसब्री से इंतेज़ार है, ऐसे दौर और वक़्त में हमें ही आगे बढ़कर इस देश की इज़्ज़त, शान, एकता और मोहब्बत को बचानी है क्योंकि कुछ लोगों की वजह से हमें अपने देशवासियों से किसी भी सूरत में कोई शिकवा गिला नहीं होना चाहिए! फैसला जो भी आये हमें मंज़ूर करना है और खासकर मैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अपने अज़ीज़ दोस्तों से मुखातिब होकर कहना चाहता हूँ कि हम और आप सर सैय्यद के मतवाले हैं जिनको हिन्दू मुस्लिम एकता का मौजूदा दौर की सबसे बड़ी शख्सियत मानी जाती है, इसलिए हमारी और आपकी इस वक़्त सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है कि आगे बढ़कर इस मुल्क की एकता को मज़बूती से पकड़े रहना है, कोई भी अफवाह पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है बल्कि जो फैलाने की कोशिश करे उसे फौरन रोकिये और खबर की सही से पड़ताल करिये क्योंकि अलीगढ़ हमेशा से एक गंगा जमुनी तहज़ीब का अलम्बरदार रहा है! 
हमें अपने जज़्बातों पर कंट्रोल करते हुए आम दिनों की तरह किसी को एहसास भी नहीं होने देना है कि ऐसा कुछ हुआ है क्योंकि इस फैसले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं और हमें उनको इस मुल्क़ की एकता को दिखाना है और कोई ऐसी हरकत नहीं करनी है जिससे वह हमसब पर हँसे!
एएमयू ने हमेशा से इस देश के लिए अपनी क़ुरबानी दी है, यहाँ पर पढ़ने वाले हर मज़हब के लोगों ने पूरी दुनिया में मिसाल बने हैं और अपना लोहा मनवाया है, उसी मिसाल को आगे भी कायम रखना है! 

या खुदा इस मुल्क़ में अमन रखना..

मैं मुस्लिम हूँ, तू हिन्दू है, हैं दोनों इंसान,
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूँ, तू पढ़ ले कुरान,
अपने तो दिल में है दोस्त, बस एक ही अरमान,
एक ही थाली में खाना खाये सारा हिन्दुस्तान।

Friday, 1 November 2019

इंसानियत का पैगाम

इस नफऱत के दौर में अभी ऐसे लोगों ने भारत की संस्कृति को बचाकर रखा है।

#InspiredbyMuhammad ﷺ
#MuhammadForAll